भोपाल 5फरवरी/मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शर्मा अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में पदस्थ मुख्य सुरक्षा अधिकारी/सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा को वर्ष 2025 के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। शर्मा को उनकी दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
अविनाश शर्मा ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महत्वपूर्ण शासकीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस एवं मंत्रालय सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गौरव का विषय है।
राजेश बैन/बीके इंजी.नरेश बाथम

मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
आजमगढ़ को बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन