25 फरवरी भारत सरकार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद एवं उनकी धर्मपत्नी के वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस विशेष अवसर पर निषाद शक्ति संदेश की संपादक माधुरी बाथम एवं MP1News के सीईओ बीके इंजीनियर नरेश बाथम (भोपाल) ने दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की सराहना की,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परमात्मा से प्रार्थना है कि "जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद" एवं "पत्रिका निषाद शक्ति संदेश परिवार एवं mp1news Bhopal & Delhi परिवार" के संबंध हमेशा एक दुसरे के सहयोगी के रूप में बने रहे।

उन्होंने कहा कि 25 वर्षों का यह वैवाहिक सफर आपसी प्रेम, विश्वास, समर्पण और समझ का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत जीवन में प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करती है। दंपत्ति का यह साथ निरंतर प्रगति, सामंजस्य और पारिवारिक मूल्यों की मजबूती को दर्शाता है। शुभकामना संदेश में यह भी कहा गया कि परमात्मा की कृपा और आशीर्वाद आप दोनों पर सदैव बना रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार खुशियों से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें। आने वाले वर्षों में भी आपका वैवाहिक जीवन इसी प्रकार सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। इस अवसर पर अनेक शुभचिंतकों ने भी मंत्री दंपत्ति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रजत जयंती का यह पड़ाव न केवल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह जीवन के उन मूल्यों की पुनर्पुष्टि भी है, जो एक सफल दांपत्य जीवन की नींव होते हैं।

यह आयोजन दंपत्ति के जीवन में एक यादगार क्षण के रूप में अंकित रहेगा,जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal