बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च को प्रातः 5:20 बजे
हाथरस ।शहर की बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च मंगलवार को प्रातः 5:20 बजे होगा। यह शास्त्र सम्मत समय बड़ी होली प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल ने शहर के विद्वानों धर्माचार्यों एवं सामजिक प्रबुद्धजनों तथा विशेष सहयोगी डा. ओ.पी. शर्मा, राजीव आँधीवाल, संजीव आँधीवाल, राजू आँधीवाल, मनोज आँधीवाल एडवोकेट, सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित, कौशल किशोर, मुकुल दीक्षित, मयंक गौतम से विचारोपरान्त निश्चित हुआ है। बड़ी होली के प्रबंधक ने बताया है कि बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च मंगलवार को प्रातः 5:20 बजे वैदिक रीति से किया जायेगा। होलिका दहन से पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा की गयी जनहितकारी सेवाओ के लिए उनका नागरिक अभिनन्दन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट के संयोजन में किया जायेगा। यह जानकारी बड़ी होली प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल ने दी है।

मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त