मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया की शिष्टाचार भेंट, विकास और समन्वय पर हुई सार्थक चर्चा
मुख्यमंत्री निवास में शिष्टाचार भेंट।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा संचार सेवाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य में केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला, वहीं श्री सिंधिया ने बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं को गति देने का भरोसा दिलाया।
यह मुलाकात केंद्र और राज्य सरकार के बीच मजबूत तालमेल तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार