सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, सही समय पर लें मेडिकल सलाह
Cold And Fever: बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार आम समस्या बन चुकी है। ठंड से गर्मी या गर्मी से बरसात में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर लोग हल्का जुकाम या बुखार को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।ऐसे में सही समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बदलते मौसम में सतर्क रहना और समय पर डॉक्टर दिखाना आपके स्वास्थ्य की सुरक्षा का सबसे आसान तरीका है।
घर पर देखभाल कैसे करें?
अगर लक्षण हल्के हों, तो घर पर निम्नलिखित उपाय मदद कर सकते हैं:
- पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन। ऐसा इसलिए पानी शरीर से टॉक्सिन निकालता है और हल्का भोजन पचने में आसान होता है।
- आराम करना और नींद पूरी करना। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत होता है।
- गर्म पानी से भाप लेना और हल्की एक्सरसाइज, जैसे हल्की स्ट्रेचिंग, गले और नाक को साफ रखने में मदद करती है।
- हल्के जुकाम में ओवर-द-काउंटर दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना भी सीमित समय के लिए किया जा सकता है।
रोकथाम के उपाय के लिए क्या करें?
- जुकाम और बुखार से बचने के लिए:
- ठंड और नमी से बचाव जरूरी है, इसलिए मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।
- संतुलित आहार और विटामिन C, D का सेवन बढ़ाएं।
- भीड़भाड़ वाले जगहों पर मास्क पहनें, संक्रमण फैलने से बचाव होता है।
- हाथ धोना और स्वच्छता बनाए रखना, वायरस और बैक्टीरिया से बचाव का सबसे आसान तरीका माना जाता है।
कब डॉक्टर दिखाएं
बदलते मौसम में हल्का जुकाम आम है, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें यदि:
- बुखार 101°F से ज्यादा हो और 2-3 दिन तक उतरे नहीं। लगातार बुखार संक्रमण का संकेत होता है।
- गले में तीव्र दर्द या सूजन हो, जिससे खाना या पानी निगलना मुश्किल हो।
- सांस लेने में कठिनाई या लगातार खांसी, खासकर सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत।
- शरीर में अत्यधिक कमजोरी या चक्कर, सामान्य थकान से अलग महसूस हो।
- बच्चों और बुजुर्गों में तेज बुखार, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
ये संकेत गंभीर बीमारी जैसे वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण की चेतावनी देते हैं।

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर