भोपाल/जनसेवा को नई गति देंगे संजीव कांकर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी शुभकामनाएँ
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नागरिकों तक आवश्यक वस्तुओं की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उप मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संजीव कांकर अपने अनुभव, प्रतिबद्धता और प्रशासनिक दक्षता के बल पर संस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब, जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में निगम की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उपाध्यक्ष के रूप में संजीव कांकर संगठनात्मक मजबूती, बेहतर प्रबंधन और सेवा विस्तार की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे। नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मुलाकात के दौरान प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने, हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने तथा कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। यह सौजन्य भेंट प्रदेश में जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिक सेवाओं को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर
ओवरवेट महिलाओं को क्यों रहता है फाइब्रॉइड का ज्यादा जोखिम?
Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया