भोपाल 03मई/विधानसभा अध्यक्ष के मुख्यातिथ्य में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन।
राजधानी भोपाल स्थित People's College of Medical Sciences and Research Centre में आयोजित एमबीबीएस सत्र 2020-2026 के भव्य दीक्षांत समारोह एवं एमबीबीएस बैच 2025 के व्हाइट कोट सेरेमनी में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से कॉलेज के विशाल सभागार (लार्ज ऑडिटोरियम) में किया गया, जहां विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने नव-स्नातक डॉक्टरों से अपेक्षा जताई कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में करें। उन्होंने कहा कि आज के युवा डॉक्टर देश के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं और उनके कंधों पर भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित पंडित (उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पीपुल्स ग्रुप एवं संस्थापक अध्यक्ष आर पी फाउंडेशन) तथा प्रोफेसर डॉक्टर हरीश राव (कुलपति, पीपुल्स विश्वविद्यालय) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ राजेश गौर ने की।
दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस बैच 2020 के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिसके पश्चात दोपहर भोजन का आयोजन हुआ। इसके उपरांत एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें नए छात्रों को चिकित्सा पेशे में प्रवेश का प्रतीक ‘व्हाइट कोट’ पहनाया गया।
कॉलेज प्रशासन ने सभी संकाय सदस्यों को इस गरिमामयी आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आमंत्रित किया था तथा इसे अनिवार्य बताया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, नैतिकता और सेवा भाव के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा का स्रोत भी बना।

असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट