भोपाल 3जुलाई/ मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद
जनसेवा के संकल्प को मिला नया बल: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा।
मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु बनकर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुँचाएँ।
संवाद के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और प्रत्येक प्रकरण पर सकारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक सरकार के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर त्वरित निर्णय लेना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भारतीय जनता पार्टी की उस जनहितैषी परंपरा की सराहना की, जिसके अंतर्गत प्रदेश के मंत्री नियमित रूप से जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को जनता और शासन के बीच विश्वास बढ़ाने वाला प्रभावी माध्यम बताते हुए ऐसे नवाचारों को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सेवा, विकास और सुशासन के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएगी।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा