BIG BREAKING: नया रायपुर के मिनी मार्केट में आग का कहर, आसमान छूती लपटें और मची चीख-पुकार; भारी नुकसान
नया रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर 28 स्थित मिनी मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसमें किराना स्टोर, कपड़े की दुकान सहित कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
आग की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में मशक्कत कर रही हैं। पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और दमकल विभाग की देरी पर नाराजगी जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इंदौर में क्रिकेट मैच के दौरान बवाल, होलकर स्टेडियम में दर्शकों के बीच मारपीट से मची अफरा-तफरी
आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों की जांच, 17 में से 14 में मिलीं अनियमितताएं
बुलडोजर कार्रवाई पर शिवराज का हस्तक्षेप, मुख्य सचिव को फोन कर बोले- मुख्यमंत्री से करूंगा बात
रोजगार के लिए तमिलनाडु गए छत्तीसगढ़ के मजदूर मुसीबत में, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार