प्रयागराज : भाजपा ने मिशन 2024 के लिए रणनीति बना ली है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक बड़ी जनसभा की जाएगी। इसमे न्यूनतम 10 हजार लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य है दिया गया है।मुख्य अतिथि केंद्र व प्रदेश का नेतृत्व तय करेगा। सम्बंधित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को इसमे अनिवार्य रूप से शामिल होना है। इसके अतिरिक्त सभी सांसद या प्रभारी मंत्री अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार के कार्यों को बताने के लिए पत्रकारवार्ता भी करेंगे।

सभी जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन भी कराया जाएगा। इसमे अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रधानचार्य, सीए, प्रोफेसर, उत्कृष्ट खिलाड़ी, समाजसेवी, सेवानिवृत्त अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक आदि सूची बना कर आमंत्रित किये जाएंगे।यह कार्यक्रम 25 जून को आपातकाल के दिन अनिवार्य रूप से आयोजित होगा। इसमे इस बात का प्रमुखता से उल्लेख किया जाएगा कि कांग्रेस ने कैसे लोकतंत्र को नुकसान पहुचाया। इसे लेकर संगठन की ओर से डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई जाएगी।