भोपाल 6सितम्बर/सीएम पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) प्रवास पर दी मीडिया को जानकारी
दुबई विजिट-पहला दिन
'UAE सीएम का संदेश' एमपी में निवेश की अपार संभावनाएं,युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश की समृद्धि पर फोकस।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रवास पर पहुंचने के बाद मीडिया से रूबरू हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर विकास एवं निवेश के नए अवसर तैयार कर रहा है। उन्होंने ने कहा कि मध्य प्रदेश व्यापार-व्यवसाय को गति देने के साथ देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मध्य प्रदेश से जुड़कर अनेक देशों ने व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मध्य प्रदेश से लगभग 76 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, जो प्रदेश की बढ़ती आर्थिक क्षमता और वैश्विक व्यापार में उसकी मजबूत होती भागीदारी को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UAE दौरे का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने रखना और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से माइनिंग, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख किया। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा करने तथा आमजन के जीवन में समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने UAE के निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश से जुड़कर अपने व्यापार और व्यवसाय का विस्तार करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर आर्थिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है। मध्य प्रदेश भी इस विकास यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के खिलाफ गतिविधियों पर बीजेपी की कार्रवाई, 4 नेता निष्कासित
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर संजय सिंह का हमला, 6 हजार से ज्यादा लोगों को पकड़े जाने का दावा
सीजेआई से मिलने की विपक्ष की कोशिश नाकाम, सूर्यकांत बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले
इंदौर में क्रिकेट मैच के दौरान बवाल, होलकर स्टेडियम में दर्शकों के बीच मारपीट से मची अफरा-तफरी