भोपाल 6सितम्बर/सीएम ने दुबई में ओडीओपी-जीआई उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया अवलोकन
दुबई विजिट-पहला दिन
दुबई में गूंजी मध्य प्रदेश के हुनर और विरासत की खुशबू, ताज दुबई, बिजनेस बे में चंदेरी, महेश्वरी,जरी-जरदोजी समेत छह विशिष्ट उत्पादों का अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन,वैश्विक बाजार से कारीगरों को जोड़ने पर जोर,मध्यप्रदेश के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन।
मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक कला को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में महत्वपूर्ण पहल की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को ताज दुबई, बिजनेस बे में आयोजित मध्यप्रदेश के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश की सदियों पुरानी कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर जोर दिया। प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों की प्रतिभा को संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ वैश्विक बाजार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और इनके निर्माण से जुड़े पारंपरिक कौशल, गुणवत्ता तथा बाजार की संभावनाओं को समझा।
छह विशिष्ट उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र: प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के छह विशिष्ट विरासत उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इनमें बैतूल का बेल मेटल क्राफ्ट, अशोकनगर की चंदेरी साड़ी, खरगोन के महेश्वर की महेश्वरी साड़ी, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, भोपाल की जरी-जरदोजी और ग्वालियर कारपेट शामिल हैं। ये उत्पाद केवल वस्तुएं नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कौशल और स्थानीय विरासत की पहचान हैं। चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों की बारीक बुनाई से लेकर भोपाल की जरी-जरदोजी, उज्जैन के बाटिक प्रिंट और ग्वालियर के कालीन तक, प्रदर्शनी में प्रदेश की विविध कलात्मक परंपराओं की झलक दिखाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों में वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने की अपार क्षमता है। सरकार का प्रयास है कि ‘लोकल’ उत्पादों को ‘ग्लोबल’ बाजार मिले और प्रदेश के कारीगरों एवं बुनकरों की आय में वृद्धि हो।
वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ने की रणनीति: मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी और जीआई उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने से प्रदेश के छोटे कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे। सरकार इन उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों, निर्यातकों और कारोबारी समूहों से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मध्यप्रदेश की स्थानीय कला और उत्पाद अब केवल प्रदेश या देश तक सीमित न रहें, बल्कि दुनिया के बाजारों में अपनी अलग पहचान बनाएं। दुबई जैसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र में प्रदर्शनी आयोजित होना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भारतीय राजनयिक नेतृत्व के साथ निवेश पर चर्चा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल तथा दुबई एवं नॉर्थ अमीरात में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी के साथ भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में यूएई में कार्यरत भारतीय मिशन की भूमिका, मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा मध्यप्रदेश और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के विषय पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, उपलब्ध औद्योगिक आधारभूत संरचना, प्राकृतिक संसाधनों, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहे व्यापारिक वातावरण को अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में भी संवाद किया।
GIS 2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रण दुबई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रमुख फोकस मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रित करने पर भी रहा,ओडीओपी एवं जीआई उत्पाद प्रदर्शनी ने इस आर्थिक संवाद को सांस्कृतिक और कारोबारी पहचान से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तथा यूएई में भारतीय राजनयिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी और राजनयिक संवाद के माध्यम से मध्यप्रदेश ने एक ओर अपनी सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर निवेश, निर्यात और व्यापार विस्तार के लिए नए द्वार खोलने का प्रयास किया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक का मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ उठाएंगे सवाल
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के खिलाफ गतिविधियों पर बीजेपी की कार्रवाई, 4 नेता निष्कासित
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर संजय सिंह का हमला, 6 हजार से ज्यादा लोगों को पकड़े जाने का दावा
सीजेआई से मिलने की विपक्ष की कोशिश नाकाम, सूर्यकांत बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले