पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट…5 की मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया है. शिकोहाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नौशेरा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मकान ढह गया. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण मकान ढह गया और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक मकान में पटाखे रखे हुए थे और वहां विस्फोट हो गया. विस्फोट के कारण पास के मकान की छत ढह गई. पुलिस ने मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.
फिरोजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है. जिला अस्पताल और उप-जिला अस्पताल दोनों ही हाई अलर्ट पर हैं. डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन दल, आपदा दल, सभी घटनास्थल पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में