वाराणसी | सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ी है।पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप जरूर हो रही है लेकिन रात में पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। यही वजह है कि इस महीने में औसत तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।सोमवार को भोर में अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा अधिक रहा। शहर में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ी है। कोहरा पड़ने की वजह से वायु प्रदूषण भी कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का एक्यूआई 94 है। बनारस की हवा इस समय ग्रीन जोन में है।