रिक्शे से टकराकर बाइक से गिरीं तीन छात्राएं, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, तीनों की मौत
हाथरस । बाइक पर जा रहीं तीन छात्राएं रिक्शे से टकराने के बाद सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे ट्रक ने तीनों छात्राओं को कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर कर दिया। प्राप्त विवरण के मुताबिक आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ार पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के पास रिक्शे से टकराकर असंतुलित होकर बाइक सहित जमीन पर गिरीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इगलास की तीन छात्राओं को कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेढीबगिया आगरा निवासी शहजाद पुत्र शमसुद्दीन अपनी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इगलास में अध्ययनरत बहिन नरगिस (14) और शहनाज (15) के अलावा पीहू (12) पुत्री नीरज शर्मा निवासी गुलाब नगर टेढी बगिया को बाइक से लेकर टेढी बगिया आगरा जा रहा था। रिक्शे से टकरा कर तीनों छात्राएं सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। वहीं शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी सादाबाद पर लाया गया, जहां से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

लीक दस्तावेज से हड़कंप, यूरोप के खिलाफ अमेरिका की कथित प्लानिंग उजागर
सड़क हादसा मऊगंज में, पेट्रोल पंप संचालक ने फर्स्ट एड देकर बुजुर्ग को बचाया
मुरादाबाद की रामगंगा नदी में मछलियों की मौत, लोग ड्रमों में भरकर मछलियां बेचते नजर आए
IPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले CSK का मास्टरप्लान, किन रोल्स पर रहेगा फोकस
रुपये से आगे अफगानिस्तानी करेंसी, क्या है इसकी असली वजह?