भोपाल 19 सितम्बर/दोपहर 12:15 बजे ब्रह्माकुमारी अवधेश बहनजी परमात्मा की गोद में विलीन,20 सितंबर सुबह 10:00 बजे सुभाष नगर शमशान घाट के लिए रवाना होंगे।
अरेरा कॉलोनी, भोपाल (राजयोग भवन) से समस्त ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से शोक सूचना देश-विदेश, माउंट आबू मुख्यालय तथा समस्त मध्यप्रदेश के ब्रह्माकुमारी भाईयों एवं बहनों को यह सूचित किया जाता है कि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहनजी(डायरेक्टर, ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन एवं राष्ट्रीय संयोजिका, प्रशासक सेवा प्रभाग) आज दिनांक 19 सितम्बर 2025, दोपहर 12:15 बजे परमात्मा की गोद में विलीन हो गईं।
बहनजी के जीवन एवं सेवाओं के मुख्य बिंदु :
1. जन्म एवं प्रारंभिक जीवन
जन्म : 16 अगस्त 1950
1968 में ही साकार शिवबाबा से मुलाक़ात कर उन्होंने अपना जीवन ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित किया।
2. स्वास्थ्य स्थिति
बहनजी पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ थीं।
पिछले 2 दिनों से वे वेंटिलेटर पर थीं।
19 सितम्बर की अमृतवेला पर गंभीर हार्ट अटैक आया और दोपहर 12:15 पर डॉक्टरों ने उनके महाप्रयाण की पुष्टि की।
3. आध्यात्मिक सेवाएँ
बहनजी ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की डायरेक्टर थीं।
प्रशासक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका के रूप में उन्होंने संगठन को नई दिशा दी।
उनका स्नेह, सरलता, करुणा और नेतृत्व शक्ति लाखों आत्माओं के लिए प्रेरणा बनी।
4. अंतरराष्ट्रीय योगदान
उन्होंने देश-विदेश में आयोजित अनेक राजयोग शिविरों और आध्यात्मिक सम्मेलनों का नेतृत्व किया।
ईश्वरीय संदेश को विश्व पटल तक पहुँचाने में उनका विशेष योगदान रहा।
5. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य
शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, प्रशासनिक सेवा, आध्यात्मिक उत्थान और समाज सुधार के अनेक प्रकल्प उनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित हुए।
अरेरा कॉलोनी स्थित राजयोग भवन भोपाल उनकी कर्मभूमि रही, जहाँ से उन्होंने निस्वार्थ भाव से ईश्वरीय सेवा का विस्तार किया।
श्रद्धांजलि संदेश:“राजयोगिनी अवधेश बहनजी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और स्नेह का दिव्य उदाहरण रहा।
उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन हम सबके जीवन में सदैव प्रेरणा बनकर रहेगा।”
जन्म : 16 अगस्त 1950,परमात्मा की गोद में विलीन : 19 सितम्बर 2025
समस्त ब्रह्माकुमारी परिवार, ब्रह्माकुमारी संस्थान, अरेरा कॉलोनी भोपाल
आपको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
20 सितंबर सुबह 10:00 बजे सुभाष नगर शमशान घाट के लिए रवाना होंगे।

ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
30अप्रैल 2026/ शिव बाबा की मुरली (परमात्मा की वाणी) आज की प्रातः मुरली मधुबन
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी