लाडली बहनों के खातों में 21वीं किस्त जारी, देवास में विकास कार्यो की सौगात, अंगदान करने वाले के परिवार को गार्ड ऑफ ऑनर- CM
देवास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां गांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ब्रेन डेड व्यक्तियों के अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन परिवारों को गार्ड ऑफ ऑनर देगी। उन परिवारों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एक ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से एक व्यक्ति को नया जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए यह नई पहल शुरू करने जा रही है, ताकि दुर्घटना, बीमारी या अन्य कारणों से ब्रेन डेड घोषित हो चुके या जिनके जीवन की कोई उम्मीद नहीं बची है, उनके परिवार की सहमति से किसी अन्य व्यक्ति को जीवन मिल सके।
कई योजनाओं के हितग्राहियों को मिली राशि
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहना योजना की करीब 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में 1250 रुपए की मासिक किस्त की 1553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खातों में 337 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। उन्होंने किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख हितग्राही किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 144 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 102 करोड़ रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
'कांग्रेसियों को कुंभ में डुबकी लगाना नसीब नहीं'
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी गरीबों का भला नहीं किया। जबकि हमारी सरकार हर गरीब के जीवन में बेहतरी लाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। हम मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही कुंभ स्नान को लेकर सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस नेताओं पर कुंभ स्नान में न जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन लोगों को कुंभ स्नान करने में शर्म आती है, क्योंकि महाकुंभ में स्नान करना उनके भाग्य में नहीं है।
कई गांवों के नाम बदलने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ के भौंरासा से निकाली गई जलाभिषेक यात्रा का समापन किया। साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर की मांग पर तहसील के कई गांवों के नाम बदलने की भी घोषणा की।

लीक दस्तावेज से हड़कंप, यूरोप के खिलाफ अमेरिका की कथित प्लानिंग उजागर
सड़क हादसा मऊगंज में, पेट्रोल पंप संचालक ने फर्स्ट एड देकर बुजुर्ग को बचाया
मुरादाबाद की रामगंगा नदी में मछलियों की मौत, लोग ड्रमों में भरकर मछलियां बेचते नजर आए
IPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले CSK का मास्टरप्लान, किन रोल्स पर रहेगा फोकस
रुपये से आगे अफगानिस्तानी करेंसी, क्या है इसकी असली वजह?