23 दिव्य कन्याएं शिव को समर्पित करेगी जीवन नव निर्मित व्लेसिंग हाउस का विश्व सेवार्थ होगा लोकार्पण ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी का तीन दिवसीय भोपाल प्रवास दिनांक 25 से 27 जनवरी 2023 को हो रहा है इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज भोपाल द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस चकाचौंध भरी दुनिया में जहां आज का युवा भौतिक चीजों में झूठी खुशी की तलाश कर रहा एवं भौतिकता की अंधी दौड़ में दौड़ रहा है वहीं ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल की 23 युवा दिव्य कन्याएं विश्व सेवार्थ अपने जीवन को समर्पित करने जा रही हैं। ब्रह्माकुमारीज़ के माध्यम से परमपिता शिव नई दुनिया की स्थापना का महान कार्य कर रहे हैं। संस्था के द्वारा श्रेष्ठ गुणों की धारणा कर ये दिव्य कन्याएं स्वेच्छा से विश्व परिवर्तन के कार्य मे अपने को समर्पित करने जा रही हैं।

ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल जोन की निदेशिका राजयोगिनी वी के अवधेश दीदी के सानिध्य मे दिनांक 26 जनवरी को मेरी गोल्ड मैरिज गार्डन, वी आई पी रोड भोपाल मे सायं 4 से 8 बजे तक आयोजित 'दिव्य अलोकिक समर्पण समारोह में ये कन्याएं परमपित परमात्मा से को साक्षी, मानकर अपना सम्पूर्ण जीवन भारत एवं विश्व की सेवा में अर्पित करने का दृढ़ संकल्प लेंगी। गाजे बाजे के साथ निकलेगी बारात दिनांक 25 जनवरी को विशाल शिव बारात ब्रह्मा कुमारीज के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन ई-5 अरेश कालोनी भोपाल से दोपहर 1 बजे से निकाली जाएगी, जिसमे सैकड़ों ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई बहनें साथ चलेंगे।

उच्च शिक्षित हैं कन्याएं - ये दिव्य कन्याएं बचपन से ही ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक शिक्षाओं से प्रभावित हैं एवं ईश्वरीय ज्ञान के साथ इन्होंने पढ़ाई भी की एवम् इनमे से ज्यादातर कन्याएं उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। पाँच वर्ष की ट्रेनिंग के बाद होता है समर्पण ये दिव्य कन्याएं पिछले 5 से अधिक वर्षों से ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेंद्रों मे रहकर विद्यालय की गतिविधियों को बारीकी से समझती हैं इसके पश्चात स्वेच्छा से अपना जीवन विश्व परिवर्तन के महान कार्य मे देने हेतु तैयार होती हैं।माता पिता के सहमति से होता है समर्पण इन दिव्य कन्याओं का श्रेष्ठ जीवन देखकर इनके माता पिता स्वतः ही अपनी कन्याओं को इस महान कार्य करने के लिए समर्पित करने हेतु सहमत होते है। ज्यादतर कन्यायों के माता-पिता भी इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शिक्षाओं पर चलते हैं।

माता के सहमति से होता है समर्पण- इन दिव्य कन्याओं का श्रेष्ठ जीवन देखकर इनके माता पिता स्वतः ही अपनी कन्याओं को इस महान कार्य करने के लिए समर्पित करने हेतु सहमत होते है। ज्यादतर कन्यायों के माता पिता भी इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिक्षाओं पर चलते हैं।

इन कन्याओं का होगा दिव्य समर्पण: अभिलाषा बहन, आकृति बहन, ज्योति बहन, भावना बहन, सरिता बहन, मंजू बहन, अर्चना बहन, खुशबू बहन, निकेता बहन, रमा बहन, नीलम बहन, नेहा बहन, सुधा बहन, नंदिनी बहन, वंदना बहन, नेहा बहन, पिंकी बहन, प्रियंका बहन, संगीता बहन, शालू बहन, मोनिका बहन, अंजना बहन, वंदना बहन ।

होशंगाबाद रोड स्थित ब्रह्मा कुमारीज के नवनिर्मित ब्लेसिंग हाउस विश्व सेवार्थ होगा लोकार्पण : ब्रह्माकुमारीज गुलमोहर सेवाकेन्द्र प्रभारी बी. के. डॉ. रीना दीदी ने बताया कि संस्थान के महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए होशंगाबाद रोड भोपाल मे ब्लेसिंग हाउस बनकर तैयार है, ब्लेसिंग हाउस का लोकार्पण ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बी. के. राजयोगिनी संतोष दीदी द्वारा एवं ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की निदेशिका राजयोगिनी बी के अवधेश दीदी, भोपाल ज़ोन की पदाधिकारी बहनों एवं सैकड़ों वरिष्ठ राजयोगिनी बहनों की उपस्थिति में दिनांक 27 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे सम्पन्न होने जा रहा है।

ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की पदाधिकारी राजयोगिनी दीदियाँ बनेगी आयोजन की साक्षी - ब्रह्माकुमारीज भोपाल जोन की वरिष्ठ पदाधिकारी दीदियां राजयोगिनी शैलजा दीदी, राजयोगिनी नीता दीदी, राजयोगिनी निर्मला दीदी, राजयोगिनी पंचशीला दीदी, राजयोगिनी रेखा दीदी, राजयोगिनी सरोज दीदी भोपाल पहुँच रही हैं। ये दीदियाँ मुख्य रूप से सभी कार्यक्रमों की साक्षी बनेगी।

200 से अधिक वरिष्ठ राजयोगिनी दीदियाँ भी होंगी उपस्थित राजयोगिनी संतोष दीदी - के आगमन हेतु ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की 200 से अधिक वरिष्ठ दीदियाँ भोपाल पहुँच रहे हैं। ये दीदियों शिव बारात, दिव्य समर्पण समारोह एवं ब्लेसिंग हाउस के उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह मे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।                                                  ईश्वरीय सेवार्थ (बी. के. डॉ. रीना)