छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार 90 में से 50 विधायक ऐसे हैं जो कि पहली बार चुनकर सदन में पहुंचे हैं। वहीं 15 विधायक दूसरी बार और 10 विधायक तीसरी बाद सदन पहुंचे हैं। बाकी अन्य विधायक तीन से अधिक बार चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं।

मंगलवार को छठवीं विधानसभा का प्रथम और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का भी पहला विधानसभा सत्र रहा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए थे। स्वागत द्वार पर रंगोली से सजाया गया 

अलग-अलग अंदाज में सदन पहुंचे विधायक 

विधानसभा में सभी विधायक पहले दिन अलग-अलग अंदाज में पहुंचे। इनमें सराईपाली विधायक चातुरीनंद डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर सदन में पहुंची। वह छत्तीसगढ़ी पोशाक में अलग दिखीं। वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सदन में प्रवेश किया। इसी तरह धरसींवा के भाजपा विधायक अनुज शर्मा पैदल सदन तक पहुंचे। जगदलपुर के भाजपा विधायक किरनदेव, साजा के विधायक ईश्वर साहू ने सदन के भीतर घुसने से पहले प्रवेश द्वार पर माथा टेका।