भोपाल 08जनवरी/नववर्ष 2026 पर पुलिस-प्रेस का आत्मीय संवाद, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में 8 जनवरी 2026 को पुलिस ऑफिसर्स मेस, भोपाल में नव वर्ष मिलन समारोह–2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों के साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं अधिकारियों से बड़े प्रेमपूर्वक एवं आत्मीयता के साथ भेंट की और उन्हें नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। डीजीपी मकवाणा ने एक-एक पत्रकार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर वन-टू-वन संवाद किया, जिससे कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण और अपनत्व का वातावरण बना रहा।
संवाद के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय, सूचना संप्रेषण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, जनहित से जुड़े विषयों तथा समाज में सकारात्मक संदेश के प्रसार पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजीपी मकवाणा ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पुलिस व मीडिया के बीच आपसी विश्वास, पारदर्शिता एवं सकारात्मक सहयोग से ही समाज में कानून व्यवस्था और जनविश्वास को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विनीत कपूर, आईपीएस अधिकारी मलय जैन सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने भी पत्रकारों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नव वर्ष मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहभागिता को सुदृढ़ करना रहा। पूरे कार्यक्रम में सहयोग, संवाद और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह आयोजन पुलिस–मीडिया संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

तलाक की खबरों के बीच बेन एफ्लेक का बड़ा दिल, जेनिफर लोपेज को घर गिफ्ट
भूकंप के झटकों से हिंगोली में दहशत, कई घरों में आई दरारें
कैश खत्म या पेनल्टी तय? टोल प्लाजा पर FASTag को लेकर नए नियम लागू