सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारीज मध्यप्रदेश की अध्यक्षा राजयोगिनी अवधेश दीदी जी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम,भोपाल के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य संचालिका के रूप में आदरणीय अवधेश जी निमित्त हैं।

ब्रह्माकुमारीज परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि ब्रह्माकुमारीज मध्यप्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्षा आदरणीय राजयोगिनी अवधेश दीदी जी ने 75 वर्ष पूरे किए हैं। इस अमृत महोत्सव के पावन अवसर को हम सभी वत्स आत्मीयता एवं श्रद्धा के साथ मनाने जा रहे हैं। आदरणीय राजयोगिनी अवधेश दीदी जी के स्नेहिल संरक्षण, दिव्य मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक प्रज्ञा से सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है। इस पावन अवसर पर सभी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह  दिनांक 9 फरवरी 2025 को ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में भव्य रूप से आयोजित कर रहे हैं। जिसमें भोपाल शहर के ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के सभी भाई बहने  एकत्रित होंगे साथ ही साथ शहर के अन्य विशिष्ट जन भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इस पावन और ऐतिहासिक क्षण में, हम सभी उस महान आत्मा के 75वें जन्मदिवस को "अमृत महोत्सव" के रूप में मना रहे हैं, जिन्होंने अपने तप, त्याग और स्नेह से अनगिनत जीवन को प्रकाशित किया है। आदरणीय दीदीजी एक माँ की तरह सबका पालन करने वाली, बाल ब्रह्मचारिणी, पवित्र, उच्च कोटि की योगिनी और सरल स्वभाव की धनी हैं, आज समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उनके विशाल हृदय, गहरी आध्यात्मिक दृष्टि और प्रेमपूर्ण आचरण ने अनेकों को सही मार्ग दिखाया है।

 कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ: 
✅ आध्यात्मिक प्रवचन एवं प्रेरणादायक विचार
✅ बहनजी के जीवन व कार्यों पर विशेष प्रकाश
✅ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
✅ सम्मान एवं शुभकामनाएँ

इस शुभ अवसर पर हम सभी उन्हें नमन करते हैं और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। यह महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके महान व्यक्तित्व का उत्सव है, जो सदा समाज को सन्मार्ग पर अग्रसर करने की प्रेरणा देता रहेगा।

आपका जन्म 1952 में आगरा उत्तर प्रदेश में हुआ 

बचपन से आपको देश के प्रति प्रेम और समाज सेवा में विशेष रुचि रही है 

 1965 में आगरा से ईश्वरी ज्ञान प्राप्त हुआ 

यज्ञ माता जगदंबा सरस्वती के जीवन से विशेष प्रभावित होकर अपने अपना जीवन प्रभु समर्पित कर दिया 

1968 में पिताश्री ब्रह्मा बाबा से मधुबन के प्रांगण में प्रथम बार मिली 1968 से ही आप आगरा, ग्वालियर,लखनऊ, कानपुर, मुंबई, दिल्ली आदि स्थानों पर सेवाएं प्रदान करती हुई 1980 से भोपाल जोन की सेवा में कार्यरत हैं।
 
अपने मानव कल्याण हेतु लाइफ स्किल एजुकेशन प्रोग्राम, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, नशा मुक्ति अभियान इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया ।

सन 2010 में आपकी सेवा से विशेष प्रभावित होकर भारत सरकार ने   "राष्ट्रीय महिला उत्कृष्ट पुरस्कार किरण लाइफटाइम" से सम्मानित किया 

वर्तमान समय 200 से भी अधिक सेवा केंद्र , 1200 गीता पाठशाला सहित 1 लाख से भी अधिक ब्रह्मा वत्स आपकी पालना में ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं ।

सन 2010 से जोनल इंचार्ज के रूप में सेवाएं दे रही है।                                                                                                                                                                                                                                                                   बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal