भोपाल 26 जनवरी/ विधान सभा में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
हमारे जीवंत संविधान द्वारा देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त:प्रमुख सचिव विधान विधानसभा सचिवालय मध्य प्रदेश समाचार सभा,76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यपदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह ने विधानसभा प्रांगण में आज प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया फहराया तथा परेड की सलामी ली।इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के बड़ी संख्या में अधिकारी/ कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तत्पश्चात प्रमुख सचिव ने विधायक विश्रामगृह में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश विधान सभा प्रांगण में उत्साह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री अवधेश प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव विधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई।
प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह ने शहीदों को नमन कर गणतंत्र दिवस की देश प्रदेश वसियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक गणराज्य है और आज हम 76वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।
आज ही के दिन वर्ष 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ।इस तरह यह संविधान और गणतंत्र का अमृत काल है। हमारा संविधान जीवंत है जिसने सतत देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया।इसमें जहां हमारे जीवन मूल्य समाहित हैं वहीं शासन प्रणाली के अंगों के साथ नागरिकों के लिए अधिकार और कर्तव्य भी समाहित किये गये हैं।
हमारा दायित्व है कि हम संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का रचनात्मक उपयोग कर देश व प्रदेश की उन्नति में योग दान दें।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी,उनके परिजन,पूर्व मंत्री व अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। बीके इंजी नरेश बाथम

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव