भोपाल 24जनवरी/अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने दिलायी 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। शपथ में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी। इस अवसर पर सचिव श्री अनिल सुचारी सहित मंत्रालय एवं सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राजेश बैन/बीके इंजी नरेश बाथम

संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल