भोपाल 3फरवरी/अपर मुख्य सचिव डॉ राजौरा ने बाबा महाकाल के किए सपत्नीक दर्शन

अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने महाकाल मन्दिर परिसर और सिहस्थ 2028 की कार्य योजना का सिहस्थ क्षेत्र मे जाकर निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने महाकाल मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया, इस अवसर पर महाकाल मंदिर समिति द्वारा अपर मुख्य सचिव डॉ राजौरा का महाकाल का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया ,इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता आईजी श्री उमेश योगा डीआईजी श्री नवनीत भसीन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
अपर मुख्य सचिव ने महाकाल दर्शन के उपरांत महाकाल मन्दिर मे चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और महाकाल आने वाले श्रधालुओ की दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया.अपर मुख्य सचिव डॉ राजौरा ने कहा की सिहस्थ 2028 के सुचारू रूप से संचालन के लिए जरूरी है कि विशेष स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं उचित तरीके से हो,सिहस्थ स्नान पर्व को छोड़कर सामान्य दिनों मे श्रद्धालुओं की संख्या उतनी अधिक नहीं रहती है जितनी विशेष पर्व या अमृत स्नान के दिन रहेगी, इसलिए स्नान पर्व के विशेष दिन पर 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था सुनिशित होना चाहिए, महाकाल मंदिर दर्शन के लिए स्नान पर्व पर आने वाले श्राधालुओ को सुचारू दर्शन हो इसके लिए व्यवस्थाएं सुद्रण की जानी चाहिए।
अपर मुख्य सचिव ने महाकाल मंदिर परिसर मे चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने महाकाल लोक का भी पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और सिहस्थ में की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली,इसके साथ ही उन्होंने महाराज बाड़ा में बना रहे पर्यटन विभाग के होटल को भी देखा ,अपर मुख्य सचिव ने सिहस्थ क्षेत्र मे शंकराचार्य चौराहे का भी निरीक्षण किया |उन्होंने सिहस्थ 2028 के दौरान बनने वाले अलग-अलग सड़क मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.|श्र्धालुओ किस प्रकार सड़कों के माध्यम से यातायात की व्यवस्था उपलब्ध होंगी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था, उनको लाने ले जाने की व्यवस्था की गई कार्य योजना को भी देखा,इसी के साथ रामघाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव ने पेशवाई मार्ग का भी निरीक्षण किया और चोडीकरण के लिए भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरानमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार मार्गो के चौड़ीकरण और पेशवाई मार्ग, के साथ सवारी मार्ग को व्यवस्थित करने के प्लान को भी देखा,उज्जैन विकास प्राधिकरण,लोक निर्माण विभाग और सेतु ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी भी दी गई |अपर मुख्य सचिव डॉ राजौरा ने लगभग 30 किलोमीटर के मार्ग का भ्रमण करने के बाद नीलगंगा स्थित पेशवाई मार्ग का भी अवलोकन किया। अरुण राठौर/बीके इंजी नरेश बाथम