भोपाल 8जुलाई/अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद भोपाल के पालिका भवन स्थित संचालनालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर निर्वतमान अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव की ली जानकारी
अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर 11 जुलाई को होने वाले एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियों की जानकारी ली। प्रदेश के शहरी क्षेत्र के विकास में यह कॉन्क्लेव बहुत महत्वपूर्ण है। आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे ने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने निर्देश दिए कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। योजनाओं में प्रगति लाने के लिये प्रत्येक सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
मुकेश मोदी/बीके इंजी नरेश बाथम

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
भोपाल 17फरवरी/आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल 17फरवरी/श्रमिकों के बच्चों का शैक्षणिक उत्थान हमारी प्राथमिकता मंत्री पटेल
भोपाल 17फरवरी/सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
भोपाल 17फरवरी/महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न