फरवरी 15 विकास यात्रा का 11वाँ दिन,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता प्रफुल्लित है जन-कल्याण के कार्यों से, विकास यात्राओं से प्रदेश में बह रही विकास की बयार। 

फरवरी 15,विकास यात्रा का 11वाँ दिन संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा से शुरू विकास यात्राओं का गाँवों में अभूतपूर्व स्वागत किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान किये जा रहे जन-कल्याण के कार्यों से जनता प्रफुल्लित है। हजारों करोड़ के भूमि-पूजन और लोकार्पण से चहुँओर विकास की बयार बह रही है। विकास यात्रा के दौरान अब तक प्रदेश में 1900 करोड़ 64 लाख रूपये के 20 हजार 606 विकास कार्यों का लोकार्पण प्रदेश में किया गया और 3123 करोड़ 96 लाख रूपये के 15 हजार 457 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। 
सभी के विकास और विश्वास से प्रदेश को समृद्ध और जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में राज्य सरकार कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रही है। विकास यात्रा में जनता को लाभान्वित करने के लिये सभी जिलों द्वारा निरंतर नवाचार किये जा रहे हैं, जिससे शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को उनके हितलाभ वितरित किये जा सकें। देवास जिले में ‘मेरा स्कूल, स्मार्ट स्कूल’ अभियान चलाया जा रहा है। जन-सहयोग से चलाये जा रहे अभियान में 1700 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस-रूम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
        अलूने