मौसम शुष्क होते ही फिर बढ़ने लगा तापमान, पहुंचा 41 डिग्री पारा
मौसम के शुष्क होते ही रायपुर में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। तेज धूप के प्रभाव से रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अगले दो दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके बाद मौसम स्थित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह के अंतिम दिनों में बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को रायपुर में पारा 42 डिग्री के पार होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर में छाए बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री था। लेकिन सोमवार को बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा में कमी होने से तापमान बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया। अगले चाबीस घंटे में तापमान के और बढ़ने के आसार हैं।
रायपुर के तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
इससे पहले सोमवार को राजधानी में तेज धूप के चलते तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंबिकापुर को छोड़कर रायपुर समेत सभी संभागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।
माना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 40.4, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 40.2. दुर्ग में 40.2, राजनांदगांव में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
भोपाल 17फरवरी/आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल 17फरवरी/श्रमिकों के बच्चों का शैक्षणिक उत्थान हमारी प्राथमिकता मंत्री पटेल
भोपाल 17फरवरी/सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
भोपाल 17फरवरी/महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न