भोपाल 16फरवरी/ बजट सत्र के प्रथम दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन
मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएँ।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिवस सदन का वातावरण गरिमा, सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान से ओत-प्रोत रहा।विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अध्यक्ष को बजट सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सत्र राज्य के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में सदन की कार्यवाही सुचारु, अनुशासित और जनहितकारी विषयों पर केंद्रित रहेगी।विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की मर्यादा बनाए रखते हुए सकारात्मक और रचनात्मक संवाद के माध्यम से प्रदेशहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनता की आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।
बजट सत्र की शुरुआत सौहार्दपूर्ण वातावरण में होने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस भेंट ने लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान और समन्वय की भावना को सुदृढ़ किया, जो आगामी सत्र की सार्थक एवं परिणामदायी कार्यवाही का संकेत है।

विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
25अप्रैल 2026/ शिव बाबा की मुरली (परमात्मा की वाणी) आज की प्रातः मुरली मधुबन
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस