कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध
गाजियाबाद । यूपी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले यातायात पर प्रतिबंध लगा कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यूपी-दिल्ली बॉर्डर से दिलशाद गार्डन तक सड़क पर वाहनों को रोकने के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार को एक कार ने सड़क पर चल रहे कुछ कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इसी के चलते यह फैसला लिया है।
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मोदीनगर के कादराबाद गांव से लेकर गाजियाबाद जिले के मेरठ रोड तिराहा, मोहन नगर, लोनी रोड, लिंक रोड, यूपी-दिल्ली बॉर्डर से दिलशाद गार्डन तक हर एंट्री प्वाइंट पर सड़क पर वाहनों के प्रवेश को रोकने के इंतजाम किए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि इस प्लान को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक और ट्रैफिक पुलिस अतिरिक्त निगरानी रखेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव