मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार की रात स्पेन के मैड्रिड पहुँचे,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखेंगे,स्पेन में निवेश और सहयोग के कई पहलुओं पर करेंगे संवाद,निवेशकों को मध्यप्रदेश की सरल निवेश नीति से करवायेंगे अवगत,दुबई जैसे ही स्पेन का दौरा भी होगा सफल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के दौरान वहां उपस्थित भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए दुबई यात्रा को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा दुबई यात्रा हमारे लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई है। हमने वहां निवेशकों से व्यापक स्तर पर संवाद किया और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अपार अवसरों को प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित भारत के सभी राज्य एक छत के नीचे निवेश और उद्योग से रोजगार सम्पन्न बनाने के लिए निवेशकों को आमंत्रित कर रहे है।                                                                                                                                                                                                                                                                                        मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास,पर्यटन, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। निवेशकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया से हमें यह विश्वास हुआ है कि आने वाले समय में प्रदेश में बड़े निवेश आएंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भविष्य की रणनीतियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि हमारी सरकार निवेशोन्मुख नीति, पारदर्शी प्रक्रिया और उद्योगों के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी अंतरराष्ट्रीय यात्राएं प्रदेश की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करती हैं और निवेशकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर देती हैं। स्पेन यात्रा की संभावनाओं पर उन्होंने आशा जताई कि यह दौरा भी दुबई की तरह ही सफल रहेगा। उन्होंने कहा "स्पेन में भी हम निवेश और सहयोग के कई पहलुओं पर संवाद करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह यात्रा भी दुबई जैसी सफल सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और वैश्विक स्तर पर मध्य प्रदेश की नई पहचान बनाना है।

 

बबीता मिश्रा/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinf0/mp1news Bhopal