यूपी में उपचुनाव की तारीख बदलने बीजेपी ने चुनाव आयोग से की मांग
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया है। बीजेपी मांग है कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराए जाएं।
भाजपा ने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया है। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में लोग तीन चार दिन पहले इकट्ठे जो जाते हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव करना चाहिए। बीजेपी की मांग है कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराए जाएं।
चुनाव आयोग के अनुसार 13 नंवबर को उत्तरप्रदेश में विधानसभा की खाली सभी 10 सीटों में से 9 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सभी 9 सीटों पर वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम आएंगे। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावी परिणाम भी 23 नवंबर को आएंगे।
उत्तरप्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां तरह-तरह के सवाल कर रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जैसे फैजाबाद-अयोध्या में लोकसभा चुनावों में अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को हराया, वैसे ही हार के खतरे को देखते हुए मिल्कीपुर में उपचुनाव नहीं कराया जा रहा है। पर मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं होने की एक वजह जो सामने आई है, वो अलग है।
13 नवंबर को उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें- कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट में मुकदमा लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर में चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

चुनावी ऐलान से पहले विपक्ष का बड़ा दांव, CEC पर घेराबंदी की तैयारी
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में निर्माण कार्य, यात्रियों को करना होगा इंतजार
कांग्रेस का केंद्र पर वार, राहुल-खड़गे ने उठाए ऊर्जा सुरक्षा के सवाल
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रामनिवास रावत बने विजयपुर के नए विधायक
नेपाल और बिहार से फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंचे चोर, गेर में वारदात की थी योजना