भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था।इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी।उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और प्रदर्शन शुरू हो गया।तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है।सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ।इसके बाद टी राजा के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।