दुर्ग और बस्तर लोकसभा सीट में बीजेपी की जीत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है. वहीं बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जबरदस्त जीत हासिल की है. महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मात दी है. रुझानों के अनुसार महेश कश्यप 55 हजार वोटों से आगे हैं. उनके जीत की कुछ देर में आधिकारिक घोषणा होगी. वही दुर्ग लोकसभा सीट में विजय बघेल चुनाव जीत गए है अभी तक के आए रुझानों में रायपुर, सरगुजा, महासमुंद और बस्तर लोकसभा में बीजेपी जीत दर्ज कर ली है. हालांकि, इन सभी सीटों पर जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे