भोपाल 7जुलाई/भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक भोपाल में संपन्न।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि 80 प्रतिशत बूथ जीते, 20 प्रतिशत के लिए विजय अभियान चलाएं,किसी भी राजनीतिक दल का एक आदर्श संगठन कैसा होना चाहिए, वह मध्यप्रदेश के भाजपा संगठन से देखा जा सकता है। प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम किया और 100 प्रतिशत परिणाम दिया है।प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जिन बूथों पर हमें सफलता नहीं मिली है, उन्हें जीतने की कार्ययोजना बनाकर जुट जाएं।
कार्यकर्ता हनुमानजी की भूमिका में आएं और सभी कार्यों को सफल बनाएं- डॉ. महेन्द्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का एक आदर्श संगठन कैसा होना चाहिए, वह मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन एक आदर्श संगठन है। यहां के संगठन का स्वरूप और कार्य करने की शैली विशिष्ठ है। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहले विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता फिर लोकसभा चुनाव में सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय सामान्य बात नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जर्नादन रूपी जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद प्रदान किया है, वह एक दिन की मेहनत से नहीं मिला है। इसके लिए संगठन लगातार कार्य करता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 प्रतिशत बूथों पर विजय प्राप्त हुई है, जिन 20 प्रतिशत बूथों पर विजय प्राप्त नहीं हुई है, उन बूथों को लेकर कार्यकर्ता अभी से बूथ विजय अभियान चलाकर कार्य करें। ऐतिहासिक विजय में शक्ति केन्द्रों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 207 विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय मिली है। बाकी सीटों पर और जिन बूथों पर हमें सफलता नहीं मिली है, उन के लिए अभी से कार्य शुरू किया जाए। मध्यप्रदेश की जनता को कांग्रेस को उसके कार्यों को लेकर सबक सिखाया है। हमें भाजपा सरकार के गरीब कल्याण और विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाकर उन्हें बताना है कि आपने जिस पार्टी को आशीर्वाद प्रदान किया है, वह आपके हितों और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा सरकार गांवों का पूरा विकास कर रही है। बुलेट ट्रेन की रफ्तार से काम कर रही डॉ. मोहन यादव की सरकारः श्री सतीश उपाध्याय
प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं, उनमें 40 पूरे हो चुके हैं, 269 वादों पर प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत परिणाम दिया है। जन आकांक्षाओं और जन अपेक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल में चुनावी संकल्प-पत्र के 269 वादों पर कार्य किया है। श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने दो नैरेटिव बनाने का कार्य किया था। पहला यह कि भाजपा की सरकार बन गई तो संविधान बदल दिया जाएगा और दूसरा यह कि आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन मैं मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को बहुत धन्यवाद देता हूं कि आप सभी की अथक मेहनत, परिश्रम से मध्यप्रदेश में विपक्षी दलों के इस दुष्प्रचार को जनता को समझाने में सफल हुए और इसका प्रदेश में कोई असर नहीं हुआ। 13 से 20 जुलाई के बीच करें शक्ति केन्द्र सम्मेलन व पोलिंग एजेंटों का सम्मानः श्री हितानंद जी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की विस्तारित कार्य समिति की बैठक के बाद जिला और मंडल स्तर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जानी हैं। 9 से 12 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों की कार्यसमिति की बैठकें करनी हैं। जिन जिलों में 9 जुलाई को बैठक हो जाएगी, वहां 10 से 15 जुलाई के मध्य मंडल स्तर की कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जाएं। 13 से 20 जुलाई के मध्य शक्ति केंद्रों का सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिनमें पोलिंग एजेंटों को सम्मानित किया जाए। श्री हितानंद जी ने कहा कि 28 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम होना है, जिसे सभी बूथों पर सुना जाए और प्रदेश सरकार के सभी सांसद-विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के किसी बूथ एक पर पहुंचकर कार्यक्रम सुनें और बूथ की बैठक में शामिल हों। श्री हितानंद जी ने कहा कि डिजिटल भारत के तहत मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन भी डिजिटल हो रहा है। आज सभी कार्यकर्ताओं का डिजिटली रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी से पेड़ लगाने का आह्वान किया है। महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ पौधे लगाने की कार्ययोजना बनाएं। पेड़ लगाने के साथ उसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य करें। अपने लगाए हुए पौधे का हर महीने जन्मदिन मनाएं और उसकी फोटो सोशल मीडिया में शेयर करें। 21 जुलाई को गुरूपूर्णिमा का कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। इसके साथ ही 26 को करगिल विजय दिवस, 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम भी पार्टी कार्यकर्ता मनाएं। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने किया। बैठक के दौरान संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री सत्यनारायण जटिया, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता व सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री सुरेश पचौरी, श्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे। पिछली कार्यसमिति बैठक का अनुमोदन प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने रखा। प्रदेश महामंत्री श्री शरतेंदु तिवारी ने दिवंगत नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज जनों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा, जिसके उपरांत दिवंगतों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा गया। बैठक का आभार प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल ने माना। लोकसभा चुनाव विश्लेषण की प्रस्तुति प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने दी। बैठक में पहली बार 1099 मंडल अध्यक्षों सहित 2 हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे आशीष उषा अग्रवाल/बीके इंजी नरेश बाथम