मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए  मतगणना जारी है। प्रदेश की पहली विधानसभा कालापीपल का नतीजा सामने आ गया है। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी हार गए हैं।

ग्वालियर विधानसभा

  • ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक से 4023 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार से 1411 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • भितरवार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह से 2064 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 5916 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से 858 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर से 4090 वोटों से आगे चल रहे हैं

विवेक तन्खा का बड़ा बयान  

विवेक तन्खा वॉर रुम से बाहर आए और रुझानों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके के परिणाम आ रहे हैं। उनसे हम संतुष्ट नहीं है, 
क्योंकि जिस तरह का माहौल दिख रहा था उसके अनुरुप परिणाम नहीं है। हम आगे आकलन करेंगे, हालांकि अभी फाइनल परिणाम का इंतजार है।

शाजापुर जिले का पहला परिणाम

कालापीपल से भाजपा प्रत्याशी धनशायम चंद्रवंशी ने 11941 वोट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी को हराया है।

विकट्री साइन दिखाते नजर आए शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रुझान से काफी खुश नजर आये। उन्होंने सीएम हाउस से पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ विकट्री साइन दिखाया। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं रतलाम में भाजपा के चैतन्य कश्यप ने 50000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन ने शिवराज को दी बधाई

सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन राधा बाई ने मुख्यमंत्री चौहान को फूल देकर बधाई दी। इस दौरान सीएम शिवराज भावुक हो गए।
राधा बाई सीएम हाउस में फूलों की क्यारी और बगीचे का काम देखती हैं और प्रतिदिन मुख्यमंत्री के भगवान की पूजा के लिए फूल लाकर देती हैं। 

कालापीपल में भाजपा ने दर्ज की जीत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है। भाजपा ने कालापीपल विधानसभा में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 160 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 67 सीटों पर आगे हैं। तीन सीटों पर अन्य आगे है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से रामेश्वर शर्मा 26755 मतों से आगे हैं। नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल 8008 वोट से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड की समाप्ति पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील 19,000 वोटों से आगे हैं।

रीवा विधानसभा

रीवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला 11241 वोटों से आगे हैं। मनगंवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति करीब 10000 वोट से आगे चल रहे हैं। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल 7522 वोट से आगे हैं। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम 6631 वोट से आगे हैं। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह 2448 वोटों से आगे हैं। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह 1609 वोटों से आगे हैं। सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा 2299 वोटों से आगे हैं। सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह 1070 वोट से आगे हैं।

रुझान में भाजपा की जीत तय

भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 155 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रदेश के साथ ही देश के लोगों की नजर है। ऐसी ही सीटों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 142 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 85 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तीन सीट पर अन्य आगे है। भाजपा एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। मिठाई बांटी जा रही है।