बी के कुसुम ने बताए मन मे समस्याओं का समाधान करने की क्षमता और बिज़नेस जॉब में प्रगति के मंत्र।

25 फरवरी, भोपाल के ब्रह्मा कुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस होशंगाबाद रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यू एस ए से पधारी बीके कुसुम बहन ने बताया कि कमजोर संकल्पों के कारण हम समस्याओं को स्वता: ही आमंत्रण देते हैं।बार-बार कमजोर संकल्प रिपीट करने से वे जीवन में फलीभूत होते हैं। अंत: जीवन में सदा मजबूत संकल्पों का ही बार-बार स्मरण करें, तो वह जीवन में ताकत बनकर,हमारे जीवन को सवारने में मददगार बनेंगे। मन के संकल्पों में ही जीवन की सारी समस्याओं का समाधान निहित है।           
बीके कुसुम विशेष रुप से माइंड मैनेजमेंट और स्ट्रेस मैनेजमेंट की क्लासेज भी विदेशों में नियमित रूप से लेती है। इन्हीं सेवाओं को आपके बीच प्रदान करने के लिए बीके कुसुम बहन विशेष यूएसए भारत आई है।ब्लेसिंग हाउस में अपने वक्तव्य में बीके कुसुम बहन ने बताया कि यदि हम सद्गुणों को जीवन में अपनाएंगे धारण करेंगे उतारेंगे एवं अपनी दिनचर्या को ठीक तरह से रखेंगे, साथ ही सभी को दुआओं और खुशी का धन बांटते रहेंगे तो संभवता स्थूल धन भी  बढ़ता जाएगा।             
मन में समस्याओं का समाधान करने की क्षमता होती है, साथ ही यूएसए से पधारी मुख्य प्रबंधन विशेषज्ञ बीके कुसुम बहन ने बिजनेस और जॉब में किस प्रकार तरक्की करें ब्लेसिंग हाउस में उपस्थित ब्रह्माकुमारी बहनों भाइयों और भोपाल से पधारे सभी गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए विशेष मंत्र विस्तार पूर्वक बताएं।                                        ब्लेसिंग हाउस भोपाल की प्रमुख डॉ रीना बहन ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों-भाइयों और भोपाल से पधारे सभी गणमान्य नागरिकों को मनवांछित फल पाने की युक्ति बताई की यदि मन को पॉजिटिव बनायेगे तो आपका हर कार्य पॉजिटिव ही होगा।सिर्फ सभी के प्रति शुभभावनाये ओर शुभकामनाये देते रहिए।                                                                कार्यक्रम के अंतर्गत बीके रिचा दीदी ने ब्लेसिंग हाउस मैं पधारे सभी ब्रह्माकुमारी बहनों भाइयों और भोपाल से पधारे सभी गणमान्य नागरिकों को मन व तन को स्वस्थ बनाने के लिए सुंदर गीतों पर एक्सरसाइज कैसे की जाती है वह बतलाया और एक्सरसाइज भी कराई।                                    ब्लेसिंग हाउस भोपाल की प्रमुख डॉ रीना बहन ने यूएसए से पधारी बीके कुसुम बहन कासाफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया उनके साथ मंच पर आसिन राजयोग भवन के बीके दीपू भाई जी का भी साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।        बीके कुसुम(USA)का परिचय                                                                                                                    संपर्क:-9131513524, 7828880341                                                  पत्रकार इंजी. बीके नरेश भोपाल   

न्यूज़ सोर्स : BLASSING HOUSE HOSANGABAD ROAD BHOPAL