बोपन्ना ने करण सिंह को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया
मुंबई । अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करण सिंह को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया है। बोपन्ना ने कहा है कि करण जैसी खेल की प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासंघ प्रयास करे। बोपन्ना ने कहा कि इसके लिए महासंघ प्रयोजकों की भी तलाश करे। बोपन्ना के अनसार महासंघ को करण सिंह और उसकी तरह के और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सभी प्रकार से सहयोग करना चाहिये। बोपन्ना ने कहा कि मैं करण को खेलते हुए देख रहा हूं और मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए न सिर्फ निजी प्रायोजकों बल्कि राष्ट्रीय महासंघ से भी सहयोग की जरूरत है। यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिल रहा है।’’ बोपन्ना अभी पहली बार टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में राजस्थान रेंजर्स की तरफ से खेल रहे हैं जो 154 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है।

सहारनपुर में मस्जिद के नीचे कुआं मिलने से नया सवाल, क्या यहां था कोई पुराना देवस्थान?
8 जीत के साथ सबसे आगे ‘विडोज बे’, ‘द पिट’ ने भी 4 अवॉर्ड से जमाया रंग
दिलजीत के नाम वाली टी-शर्ट ने खींचा सिंगर का ध्यान, फिर जो हुआ उसने जीता सबका दिल
इंदौर की हवा क्यों हुई साफ? 5 बड़े बदलावों ने दिलाया स्वच्छ वायु में दूसरा स्थान
एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, पिकअप पलटने से 12 श्रद्धालुओं की मौत; 21 घायल