आपसी प्रेमभाव व हर्षोल्लास से मनाएं होली : विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस पर्व का हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने, जनसेवा के प्रति हमें समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। यह समाज में समरसता के साथ समता और प्रेम भावना का विस्तार करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास और आपसी प्रेमभाव के होली पर्व मनाएं।

खिलाड़ियों के बीच बढ़ी आपसी समझ और सहयोग की मिसाल
400 करोड़ रुपये से होगा रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण
अस्पतालों में दवा की कमी की आशंका, सप्लाई चेन प्रभावित।
राज्य सरकार ने खोला खजाना, दो वर्गों को मिला बड़ा फायदा।