मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने 29 संसदीय क्षेत्रों में मतदान के लिए महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का किया आभार व्यक्त। प्रदेश में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण,पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रदेश के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा दलों और मुख्य रूप से मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका मुख्य रूप से अग्रणी रही जिन्होंने पल-पल की खबरों से जनता को रू-ब-रू कराया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की भूमिका की भी सराहना की है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले अन्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में चार चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने आशा व्यक्त की है कि सभी के सहयोग से 4 जून को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण संपन्न होगी।
                                                                                                                                                                                            राजेश पाण्डेय/घनश्याम सिरसाम/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinfo/mp1news Bhopal