भोपाल 1दिसम्बर/चंबल सिर्फ भूगोल नहीं एक जीवंत इतिहास विधानसभा अध्यक्ष तोमर
‘चंबल संस्कृति एवं विरासत’ पुस्तक का लोकार्पण”
मध्य प्रदेश विधानसभा प्रांगण में आज एक गरिमामयी और ऐतिहासिक साहित्यिक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक देव श्रीमाली की बहुप्रतीक्षित पुस्तक “चंबल संस्कृति एवं विरासत” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व विधायक रामनिवास रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “चंबल केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि वीरता, संघर्ष, लोकपरंपराओं, जनआंदोलनों और अनूठी जीवनशैली का जीवंत इतिहास है।” उन्होंने कहा कि देव श्रीमाली जैसे अनुभवी और संवेदनशील पत्रकार ने चंबल अंचल की लोक-संस्कृति, सामाजिक संरचना, लोककथाओं और इतिहास का जिस शोधपूर्ण ढंग से संकलन किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य सांस्कृतिक दस्तावेज बनकर रहेगा।
श्री तोमर ने कहा कि चंबल को विकास के नए रास्तों पर आगे ले जाने के लिए उसकी सांस्कृतिक जड़ों को समझना अनिवार्य है। यह पुस्तक न केवल चंबल की सभ्यता, परंपराओं और लोकजीवन का सार प्रस्तुत करती है, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पर्यटन विस्तार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए भी नई दृष्टि प्रदान करती है। उन्होंने लेखक देव श्रीमाली को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी कृतियाँ क्षेत्रीय इतिहास को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विधानसभा प्रांगण में हुआ यह समारोह साहित्य, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन का अद्भुत संगम बना, जिसमें चंबल की गौरवशाली धरोहर की गूंज निरंतर प्रतिध्वनित होती रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने पुस्तक प्रकाशित होने को चंबल की संस्कृति और विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
नए नियम लागू, गंदगी फैलाने वालों के लिए कड़ी सजा
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही