छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए, महिला नक्सली भी शामिल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी माओवादी कमांडर बामन और एक महिला माओवादी को मार गिराया है।
दोनों के शव बरामद हो गए हैं
दोनों के शव बरामद हो गए हैं। इस कार्रवाई में एक इंसास राइफल और 12 बोर की एक बंदूक भी मिली है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जिसमें नौ जून को कोंटा एएसपी आकाश राव गिरपुंजे एक आइईडी विस्फोट में बलिदान हुए थे।
माओवादियों ने गोलीबारी की
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि कुकानार थाने से लगभग 17 किलोमीटर दूर पेद्दारास गांव के दूमनपारा में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बुधवार शाम को जवान सर्चिंग के लिए निकले। जैसे ही जवानों ने इलाके में प्रवेश किया, माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। गोलीबारी थमने के बाद जब जवानों ने सर्चिंग की तो दो माओवादियों के शव बरामद हुए। मारे गए माओवादी की पहचान कमांडर बामन के रूप में हुई है।
माओवादी अपनी हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं- सीएम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि माओवादी अपनी हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं और अब उनसे कोई वार्ता नहीं होगी। बता दें कि पिछले 17 महीनों में बस्तर में 411 माओवादी मारे जा चुके हैं, जबकि 1400 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है।

भोपाल 10अप्रैल/रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल 10अप्रैल/प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए रचनात्मक कंटेंट क्रिएशन महत्वपूर्ण आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह
भोपाल 10अप्रैल/विदिशा के डायल-112 हीरोज
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
भोपाल 10अप्रैल/निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता ही पुलिस अधिकारी की पहचान : पुलिस महानिदेशक मकवाणा