भोपाल 03अक्टूबर/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे पंधाना दुर्घटना ग्रस्त परिवारजनों को दी सांत्वना
इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ मदद में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी,प्रति दिवंगत 4-4 लाख रूपए मध्यप्रदेश सरकार और 2-2 लाख रूपए प्रधानमंत्री सहायता कोष से मंजूर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा जिले की पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ पहुँचे, जहाँ हाल ही में हुई ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव मदद उनके साथ खड़ी है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस हादसे के दौरान साहस और तत्परता दिखाकर लोगों की जान बचाने वाले व्यक्तियों को सरकार की ओर से 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही, इन लोगों को आगामी 26 जनवरी को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे प्रदेश को व्यथित किया है, लेकिन ऐसे समय में समाज और प्रशासन द्वारा किए गए मानवीय प्रयास यह दर्शाते हैं कि हम सब मिलकर हर संकट का सामना कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव