मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यसभा प्रत्याशियों को दीं शुभकामनाएं
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन, उज्जैन के वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. एल. मुरूगन भारत सरकार के मंत्री हैं, बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज का पूरा जीवन सामाजिक समरसता के लिए बीता है, श्रीमती माया नरोलिया बहन-बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रही हैं और बंशीलाल गुर्जर किसान हितों को समर्पित हैं। राज्य सभा में मध्यप्रदेश को मिलने वाला नया प्रतिनिधित्व सबके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा विधानसभा में नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव