मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर श्रम, सृजन और विकास के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा –

“आज का दिन कई मायनों में ऐतिहासिक है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मध्यप्रदेश आगमन, दोनों ही हमारे लिए प्रेरणा के अद्भुत अवसर हैं।”

“प्रधानमंत्री मोदी जी का मार्गदर्शन प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”

“विश्वकर्मा जयंती हमें सृजन और नवाचार की प्रेरणा देती है, यही प्रेरणा प्रदेश के विकास का आधार बनेगी।”

“प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और विकास की गति लेकर आएगा।”


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा और प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व, दोनों मिलकर मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भरता और प्रगति की राह पर और आगे ले जाएंगे।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal