भोपाल 30नवंबर 2023/ उत्साह से भरपूर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने मुख्यमंत्रित्व के चौथे कार्यकाल की अन्तिम बार ली बैठक, साथ ही बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों से की चुनावी नतीजों पर बातचीत एवं हार जीत के बारे में पूछा। ज्यादातर मंत्रियों ने बताया कि वह चुनाव जीत रहे हैं 20-30 हजार से जीत का अंतर रहेगा। जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, कृषि मंत्री कमल पटेल, आयुष मंत्री नानू कावरे, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सिंचाई मंत्री तुलसी सिलावट,पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री विश्वास सारंग, जनसंपर्क मंत्री शुक्ला, मंत्री रामखेलावन पटेल, मंत्री धाकड़, एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीएम शिवराज सिंह से कहां की वह 100 परसेंट जीत रहे हैं। इस दौरान उपस्थित सभी मंत्रियों ने मुख्य सचिव वीरा राणा को बधाई दी। हालांकि इस अनौपचारिक बैठक के पूर्व मंत्रियों ने मुख्य सचिव का कार्यकाल पूरा करने वाले इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी। साथ ही तारीफ भी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विदाई के साथ साथ उपहार भी दिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी तारीफ की। उत्साह से भरपुर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन, सीएम राइस स्कूल से लेकर तमाम योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी देते हुए कहा की नई सरकार में अब लाड़ली को लखपति बनाने का काम शुरू करेंगी।                                                                                                                                                                                                बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal