मालदीव की तरफ बढ़ रहा चीनी जासूसी जहाज
नई दिल्ली।हिंद महासागर में चीन का दखल बढ़ता जा रहा है। इससे भारत की चिंता बढ़ रही है। इस बीच चीन का एक जासूसी जहाज मालदीव की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना इस पर नजर बनाए हुए है। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा- चीन का खुफिया जहाज जियांग यांग होंग 03 इंडोनेशिया के सुंडा स्ट्रैट से होते हुए हिंद महासागर में घुसा और अब मालदीव की तरफ बढ़ रहा है। यह मालदीव इसलिए जा रहा है क्योंकि श्रीलंका ने इसे अपने किसी भी बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं दी।
चीनी जासूसी जहाज जियांग यांग होंग 03 इसके पहले 2019 और 2020 में मालदीव के माली में लंगर डाल चुका है। इसे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी देखा जा चुका है जिसके बाद भारत को जासूसी का खतरा बढ़ता नजर आया।
15 नवंबर 2023 को मालदीव के नए राष्ट्रपति और चीन समर्थक कहे जाने वाले मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ ली। इसके बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है। दरअसल, मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी चुनावी कैंपेन में इंडिया आउट का नारा दिया। उन्होंने सत्ता में आने के बाद भारत के सैनिकों को निकाल लेने के आदेश दिए। भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद मालदीव के दो मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप विजिट को लेकर उनके और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद मुइज्जू 8-13 जनवरी को चीन के दौरे पर चले गए। यहां से लौटने के बाद उन्होंने चीन की तारीफ की। कहा- चीन ने हमारे आंतरिक मसलों में दखल नहीं दिया। चीन ने यह भी कहा कि वो हमारे किसी भी घरेलू मामले पर अपना असर नहीं डालेगा। इन सभी घटनाक्रमों के चलते भारत और मालदीव के रिश्ते बिगड़ रहे हैं।

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग