भोपाल 01जून/मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पालकों को दी विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दुग्ध दिवस पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश गौ-सेवा के संकल्प के साथ 'दुग्ध से समृद्धि' के पथ पर अग्रसर है। अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत गौ-पालन करने वाले आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने अनुबंध किया है, जिससे प्रदेश के ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जाएगी,सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। गौशालाओं और गौ-पालकों को पूरा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में गाय के दूध से निर्मित उत्पाद और औषधियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। मध्यप्रदेश देश की डेयरी केपिटल बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पालकों को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक मनवानी/बीके इंजी.नरेश बाथम

मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी