भोपाल 27अगस्त/मुख्यमंत्री मोहन यादव का उज्जैन से संकल्प पर्यावरणीय गणेश उत्सव और विकास सौगातें
27 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्री गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा उज्जैन से मिट्टी के गणेश बनाने का जो अभियान चल रहा है, वह वास्तव में एक उत्सव जैसा प्रतीत होता है। मुझे गर्व है कि उज्जैन के पाँच हजार भाई-बहनों ने इसमें सहयोग देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मैं उन सबको प्रणाम करता हूँ। गणपति बप्पा सबके जीवन के कष्ट हरें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उज्जैन के विकास को लेकर बड़ी घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने कहा कि उज्जैन, इंदौर और पीथमपुर को जोड़ने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का मेट्रो प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। मंडी गेट से इंदौर गेट तक फोर लेन और एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। उज्जैन को आधुनिक यातायात और बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह संबोधन उज्जैनवासियों के लिए एक ओर जहां पर्यावरणीय संदेश लेकर आया, वहीं दूसरी ओर विकास की नई सौगातें भी प्रदान कर गया।

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल