कांग्रेस और भाजपा ने संविधान में किए गैरजरूरी परिवर्तन-मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संविधान पर छिड़ी बहस को लेकर भाजपा और कांग्रेस को चेताया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बसपा को इन पार्टियों के खिलाफ अपनी आवाज देशभर में उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने पूरा जीवन लगाकर देश को एक मानवतावादी संविधान दिया है। लेकिन, पहले कांग्रेस पार्टी और अब भाजपा सरकार ने इस पर कभी भी पूरी निष्ठा से अमल नहीं किया। दोनों ही पार्टियों तथा इनके समर्थकों ने ज्यादातर अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा पर जोर दिया। संविधान में समय-समय पर गैरजरूरी परिवर्तन किए गए।

बड़ी राहत या बड़ा झटका? सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 10 ग्राम का दाम
भोपाल22फरवरी/मुख्यमंत्री इंदौर में आयोजित “किसान कल्याण की बात युवाओं के साथ” कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल22फरवरी/मुख्यमंत्री ने पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का किया शुभारंभ