तमिलनाडु में अवैध शराब से मरने वाले मृतकों का आंकड़ा 57 तक पहुंचा
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में अवैध शराब से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 57 तक पहुंच गया है। उधर, पुलिस ने जहरीली शराब की आपूर्ति करने वाले मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मेथनॉल युक्त शराब पीने से इन लोगों की जान गई है।
तमिलनाडु सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह घटना 19 जून को प्रकाश में आई थी। प्रदेश सरकार ने माता-पिता या इनमें से किसी एक को खोने वाले बच्चों की पूरी शिक्षा और छात्रावास का खर्च उठाने का एलान भी किया है।
भाजपा ने विपक्ष को घेरा
उधर, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की शराब त्रासदी पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी चुप क्यों है? पात्रा ने इस घटना को प्रायोजित हत्या करार दिया।

दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद